करोड़ों निवेश के दस्तावेज जब्त

रांची : सीबीआइ ने राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग के खिलाफ अनुसंधान तेज कर दिया है। शनिवार को ब्यूरो के रांची स्थित कार्यालय में जब्त दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया। सीबीआइ टीम शनिवार को भी झामुमो विधायक सीता सोरेन के जामा आवास पर गयी थी। सीता सोरेन के नहीं रहने के कारण उनके आवास को सील कर दिया गया। इसमें कुल 36 स्थानों पर की गयी छापेमारी में बरामद दस्तावेजों, निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स गजेट्स, फिनांसियल ट्रांजेक्शन, सामानों और जमीन खरीद संबंधी कागजातों का विश्लेषण किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ विशेष कर फिनांसियल ट्रांजेक्शन और भूमि खरीद संबंधी दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। दस्तावेजों का विश्लेषण रविवार को भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को सीबीआइ ने राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग के खिलाफ मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, 14 विधायकों समेत कुल 36 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान भाजपा विधायक अरुण मंडल के आवास से नकद 14 लाख रुपये बरामद किये गये थे। आरोपियों के ठिकानों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त   किये गये हैं। छापेमारी का आधार क्रॉस वोटिंग को बनाया गया है। छापेमारी में कांग्रेसी विधायक सौरभ नारायण सिंह, सरफराज अहमद, अनंत प्रताप देव, जदयू की सुधा चौधरी, आजसू के सीपी चौधरी, उमाकांत रजक, कमल किशोर भगत, रामचंद्र सइस, राजद के जनार्दन पासवान, संजय प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह यादव, भाजपा के रामचंद्र बैठा एवं पूर्व सांसद अजय मारू तथा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे पवन धूत के जब्त सामानों का आकलन किया जा रहा है।

  • Share/Bookmark

दामोदर बचाओ आंदोलन 30 से

लोहरदगा :  30 मई को गंगा दशहरा दामोदर महोत्सव के दिन दामोदर बचाव अांदोलन का बिगुल फूंका जायेगा। उक्त बातें दामोदर बचाव आंदोलन के संयोजक सरयू राय ने शनिवार को जिला परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने तथा इसे औद्योगिक साम्राज्य से बचाने के लिए इसकी शुरुआत लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चूल्हा पानी से होगी। महोत्सव में राज्य के 20 स्थानों धनबाद से लेकर आसनसोल तक के जिले के लोग शामिल होंगे। हिन्दू धर्म के अनुसार दामोदर नदी का उत्पति गंगा नदी से पहले हुई है। ऐसी मान्यता है कि पुराने युग में महाराजा सागर के पुत्रों का उद्धार दामोदर नदी में ही हुआ था। इसलिए दामोदर नदी का नाम पहले देवनद था। वर्तमान भौतिक युग में इस नदी के दोनों ओर औद्योगिक साम्राज्य स्थापित हो गया है। जिसके कारण दामोदर नदी के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। दामोदर नदी प्रदूषण मुक्त हो, इसके लिए व्यापक आंदोलन की जरूरत है। इसी क्रम में श्री राय का लोहरदगा आगमन हुआ। उन्होंने कहा कि नदी का सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व के मद्देनजर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाना पडेÞÞ, तो पीछे नहीं हटेंगे। पे्रस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री बालकृष्णा सिंह, ब्रजकिशोर प्रसाद, मदन मोहन पाठक, श्रीचन्द प्रजापति, जगनन्दन पौराणिक, लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, सीताराम शर्मा, देवाशीष कार, अमित अग्रवाल, नवल शाहदेव, जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव, राजकुमार वर्मा, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

  • Share/Bookmark

जल्द काम पर लौटें एयर इंडिया पायलट

लखनऊ : केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल को गैर-कानूनी बताते हुए उनसे यात्रियों और एयर इंडिया के व्यापक हित में जल्द काम पर लौटने की अपील की। अजित ने यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर बनाए गए नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि स्थिति को सुलझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पायलटों की समस्याओं पर विचार के लिए न्यायमूर्ति [सेवानिवृत्त] धर्माधिकारी समिति की रिपोर्ट आ चुकी है, ऐसे में उनकी हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है। उच्च न्यायालय पायलटों की हड़ताल को पहले ही गैर-कानूनी करार दे चुका है। सिंह ने कहा कि सरकार ने एयर इंडिया को फिर से मजबूत बनाने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया है, लेकिन केवल धन मिल जाने से स्थिति बदलने वाली नहीं है, हमें प्रतिस्पर्द्धी होना होगा और लागत कम करनी होगी। अजित ने कहा कि विगत तीन महीनों में एयर इंडिया की विश्वसनीयता बढ़ी थी, मगर हड़ताल से इसको नुकसान हुआ है। यात्रियों के मन में एयर इंडिया का टिकट लेते वक्त हिचकिचाहट रहती है कि विमान आएगा भी या नहीं। बर्खास्त पायलटों की बहाली की संभावनाओं संबंधी   सवाल पर नागर उड्डयन मंत्री ने कहा मैंने यह बात संसद में भी कही है कि पायलटों को काम पर वापस आना चाहिए। सरकार उनके खिलाफ कोई बदले की कारर्वाई नहीं करेगी। पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से यह चरम व्यस्तता वाला समय है, ऐसे में हड़ताल से कंपनी को भारी नुकसान होगा। अजित ने कहा कि यह एयर इंडिया के अस्तित्व का सवाल है, अगर कंपनी ही नहीं रहेगी तो तनख्वाह, प्रोन्नति और वेतन वृद्धि सब निरर्थक हो जाएगा। नागर विमानन क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न आर्थिक समस्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में विमान ईधन ह्यएयर टरबाइन फ्यूल [एटीएफ]ह्ण पर 40 से 50 प्रतिशत कर लगता है, जबकि दूसरे देशों में यह 30 से 35 फीसदी ही है। इसमें कमी होनी चाहिए। नागर उड्डयन मंत्री ने कहा कि अगर लागत कम नहीं की गई तो निश्चित रूप से समस्याएं तो रहेंगी ही, बावजूद इसके यात्रियों की बढ़ती संख्या और हवाई मार्ग से बढ़ते व्यापार के मद्देनजर इस क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है।

  • Share/Bookmark

सिर्द्धाथ माल्या को जोहल का कानूनी नोटिस

नयी दिल्ली : अमेरिकी युवती जोहल हामिद ने विजय माल्या के बेट सिद्धार्थ माल्या को लीगल नोटिस भेजा है। जोहल के वकील ने कहा कि अगर सिद्धार्थ 24 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। जोहेल ने दिल्ली के महिला आयोग से भी शिकायत की है। इस पर आयोग माल्या को सोमवार को नोटिस भेजने जा रहा है।  माल्या को दिये कानूनी नोटिस में कहा गया है कि वह ट्विटर पर की गई टिप्पणी को 24 घंटे लेकर माफी मांगे। माल्या ने अपनी ट्वीट में इस युवती के चरित्र पर ही अंगुली उठा दी थी। जोहल हामिद ने आज दिल्ली महिला आयोग में सिद्धार्थ माल्या के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा कि जोहल ने ट्विटर पर सिद्धार्थ माल्या द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दी है जिस पर हम गंभीरता से कारर्वाई करेंगे। आयोग सोमवार से इसकी जांच शुरु करेगा। बरखा सिंह ने बताया कि जोहल की मां ईरान की हैं और उनके पिता अफगानिस्तान के हैं। जोहल का जन्म अफगानिस्तान में हुआ है लेकिन वह अभी अमेरिका की नागरिक हैं। पत्रकारों से बातचीत में जोहल ने कहा, ह्यसिद्धार्थ माल्या के बयान से मुझे दुख हुआ है, मेरे अधिवक्ता इसके खिलाफ कारर्वाई कर रहे हैं। आइपीएल  पार्टी में सिद्धार्थ माल्या से मुलाकात के संबंध में पूछे गए सवाल पर जोहल ने कहा कि पार्र्टी में मेरी मुलाकात सिद्धार्थ से हुई थी, मेरे मंगेतर उस पार्टी में आमंत्रित थे। मैं उनके साथ ही वहां गई थी। जोहल ने यह भी कहा है कि होटल में उनके साथ बदतमीजी के बाद उन्होंने होटल स्टाफ से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। जोहल का कहना है कि वो होटल कमर्चारियों के खिलाफ भी शिकायत करेंगी।  उधर अस्पताल में भर्ती जोहल के मंगेतर साहिल पीरजादा की हालत में काफी सुधार आ गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक सर्जन ने उनका कान दुरूस्त कर दिया है और उनको सुनने में फिलहाल कोई असुविधा नहीं हो रही है।
पोमसर्बैक को मिली जमानत
आइपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स के आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पोमसर्बैक को अमेरिकी महिला जोहल हमीद से छेड़खानी के आरोप में दिल्ली  की एक अदालत ने 30 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। ल्यूक पोमसर्बैक को भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके मंगेतर को पीटने के आरोप में शुक्रवार को राजधानी के एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मामला दर्ज कर लिया गया। एक दिन की जमानत पर ल्यूक को कल छोड़ दिया गया था। जमानत की अवधि आज पूरी हो रही थी और अदालत आज ल्यूक के जेल या जमानत पर फैसला देगी। गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के ल्यूक पोमसर्बैक आइपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू टीम का हिस्सा हैं। पोमसर्बैक पर एक महिला ने आइटीसी मौर्या होटल में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरसीबी प्रमुख विजय माल्या ने कहा कि आगे से पोमसर्बैक उनकी टीम के लिए नहीं खेलेंगे। पुलिस के मुताबिक, जब महिला के मंगेतर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पोमसर्बैक ने उसके मंगेतर को पीटा, जिसके बाद उसे राजनयिक क्षेत्र में स्थित प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Share/Bookmark

आइसीएससी में लड़कियों ने बाजी मारी

नोएडा : आइसीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। दसवीं और बारहवीं दोनों में लड़कियों ने बाजी मारी है। दसवीं में कुल 98.62 फीसदी छात्र व छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इसमें छात्राओं का पास फीसदी 99.15 और लड़कों का पास प्रतिशत 98.19 रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 0.01 फीसदी परिणाम बेहतर रहा। एनसीआर जोन में दसवीं में श्रेया तलवार टॉपर है। वह होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में पढ़ती है।  उसके 97.6 प्रतिशत अंक आये हैं।

  • Share/Bookmark

अमेरिका में क्यों नहीं गुस्साते शाहरुख : ठाकरे

नयी दिल्ली : वानखेडे स्टेडियम में हुए तमाशे के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान शिवसेना और महाराष्टÑ नवनिर्माण सेना के निशाने पर आ गये हैं। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने शाहरुख के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह अपना स्टारडम संभाल नहीं पा रहे हैं और उन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। ठाकरे ने सामना में लिखे लेख में व्यंग्य करते हुए कहा कि यही शाहरुख जब अमेरिका जाते हैं और उन्हें एयरपोर्ट पर 5-5 घंटे जब रोका जाता है, तब उनका गुस्सा क्यों नहीं फूट पड़ता। इसके बावजूद बार-बार अमेरिका पहुंच जाते हैं। शिवसेना सुप्रीमो ने शाहरुख को संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, आमिर खान और अनिल कपूर जैसे लोग भी सिलेब्रिटी हैं और उनके बच्चे भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाते हैं। लेकिन इनमें से किसी ने दारू पीकर तमाशा किया हो ऐसा कभी सुनने में नही आया। शाहरुख पर लगे 5 साल के बैन को अपर्याप्त बताते हुए ठाकरे ने लिखा है कि उनके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, ह्यअमेरिका के एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को चार-पांच घंटे रोककर रखते हैं, उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जाती है। उस वक्त उनका गुस्सा नहीं फूट   पड़ता। ठाकरे ने आइपीएल को इंडियन पियक्कड़ लीग की संज्ञा देते हुए कहा कि इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

  • Share/Bookmark

यूपी में दो माह में 800 मर्डर, 270 दुष्कर्म : माया

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में सत्ता बदलते ही हालात दयनीय हो गए हैं। कानून व्यवस्था काफी बिगड़ गई। आम आदमी घर से बाहर निकलते समय सौ बार सोचता है कि क्या वह वापस जीवित लौटेगा भी या नहीं। महज दो माह में 800 हत्याएं, 270 रेप, 256 अपहरण की घटनाएं और 756 लूट की वारदात हो चुकी हैं। यह कहना है बसपा सुप्रीमो एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का। मायावती आज दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। मायावती ने सूबे की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश सरकार प्रदेश में विकास करने की बजाए बदले की भावना से काम कर रही है। बसपा सरकार की पूर्व में लागू 26 योजनाओं को समाप्त कर दिया। ये योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही थी। यह सरकार सिर्फ दलित विरोधी अभियान में जुटी है। मायावती ने आरोप लगया कि सपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। हर रोज हत्याएं हो रही है। बहन-बेटियों की इज्जत लुट रही है। हफ्ता वसूली फिर से शुरू हो गई है। माया ने कहा कि दलितों को हमारी सरकार के दौरान जो जमीन मुफ्त में दी गई थी उन पर सपा के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जांच के नाम पर अधिकतर दलित कमर्चारियों-अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश में शहरों, कस्बों व गांवों में जमीन माफिया का राज हो गया है। गलत काम करने वालों को सपा का समर्थन मिल रहा है।
अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित मान रहे हैं। बसपा मुखिया ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखे बिना ही सपा ने चुनाव में बड़े-बड़े वादे कर दिए। अब उसे पूरा करना सपा के लिए भारी पड़ रहा है। वादे पूरे नहीं होने से जनता अब इनके खिलाफ होती जा रही है। सपा विकास के मामले में सिर्फ कागजी बन गई है। मायावती ने कहा कि चुनाव में बसपा फिर सत्ता पर काबित होती लेकिन भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण हमें बाहर होना पड़ा। यह कहना गलत है कि जनता ने बसपा को नकार दिया है। बसपा को सपा से महज पौने तीन प्रतिशत वोट कम मिले हैं। इस बार हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। राष्टÑपति की उम्मीदवारी के सवाल पर मायावती ने कहा कि हम दूसरी पाटिर्यों पर नजर रखे हुए हैं। अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। जो भी उम्मीदवार अन्य पाटिर्यों के जरिए सामने आएंगे, उनमें हम देखेंगे कि वह बसपा के मापदंड पर कितना खरा उतरेगा। जल्दबाजी में इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

  • Share/Bookmark

पेट्रोल आयात की कोशिशें तेज

नयी दिल्ली : ईरान से पेट्रोल आयात घटाने के अमेरिकी दबाव के बीच भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से तेल आयात बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की है। यहां संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद नाहन के साथ बातचीत के बाद विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात हमेशा से ही भारत का भरोसेमंद पेट्रोलियम सप्लायर रहा है।
कृष्णा ने कहा कि उन्होंने अमीरात के विदेश मंत्री के साथ पेट्रोलियम आयात बढ़ाने के बारे में बातचीत की है। भारत की पेट्रोलियम आयात की जरूरतें बढ़ती ही जा रही हैं। जवाब में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनका देश भारत को पेट्रोलियम निर्यात बढ़ाने के बारे में विचार करेगा। इस बारे में दोनों देशों के अधिकारी जल्द ही बात शुरू करेंगे। कृष्णा ने कहा कि अमीरात के विदेश मंत्री ने इस साल तीसरी बार भारत का दौरा किया है। इससे पता चलता है कि दोनों देश आपसी रिश्तों को कितना महत्व देते हैं। संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और इसका भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। वहां साढ़े 17 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं। अबू धाबी में 21 और 22 मई को आयोजित हो रहे भारत अरब आर्थिक सम्मेलन के बारे में कृष्णा ने कहा कि इससे अरब मुल्कों में भारत के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

  • Share/Bookmark

बस में आग,40 के मरने की आश्ांका

बहराइच :  देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलवरिया बाजार के निकट जायरीन भरी बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बस में आग लग गई। उसमें सवार 40  लोगों के आग में झुलसकर मरने की आशंका है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। यह बस सुल्तानपुर जिले के सेमरी बाजार से आ रही थी। बहराइच दरगाह होते हुए अजमेर शरीफ जाना था। जब बस चिलवरिया के निकट स्थित सिंभावली सुगर मिल के सामने पहुंची तो सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। आग में झुलसे जायरीन मेहदी हसन और मुंशी रजा ने बताया कि बस में 80 लोग सवार थे। उन्होंने ही बताया कि उनके 40 साथियों के जलकर मरने की आशंका है। मौके पहुंचे सीओ नगर इकबाल मलिक ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को जिला चिकित्सालाय पहुंचाया जा रहा है। घटना में कितने लोग मरे हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों की संख्या में और इजाफे की आशंका है। खबरों के मुताबिक ट्रक से टक्कर होने के कारण बस में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गयी। यह हादसा गोंडा-बहराइच रोड पर हुआ। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिये हैं।

  • Share/Bookmark

25041 करोड़ रुपये फंसे

नयी दिल्ली : सरकार ने आज कहा कि देश के वाणिज्यिक बैंकों का एक करोड़ रुपये से अधिक राशि का ऋण नहीं चुकाने वाले 2492 बट्टे खातों में 25041 करोड़ रुपये की राशि फंसी हुयी है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 31 मार्च 2011 की स्थिति में देश के राष्टÑीयकृत बैंकों के 1331 बट्टे खातों में 14245 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी। इसमें से भारतीय स्टेट बैंक समूह के 445 बट्टे खातों में 4646 करोड़ रुपये बकाया था। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र के बैंको के 613 बट्टे खातों में 4746 करोड़ रुपये 31 मार्च 2011 तक बकाया था। इस अवधि तक विदेशी बैंकों के 103 खातों पर 1386 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी। इस तरह से 31 मार्च 2011 तक कुल मिलाकर 2492 खातों पर 25041 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी। श्री मुखर्जी ने बताया कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के संबंध में समझौता निपटान और बट्टे खाते के अंतगर्त आने वाली राशि पिछले तीन वर्षों 31 मार्च 2009 को 15429.27 करोड़ रुपये, 31 मार्च 2010 को 24860.56 करोड़ रुपये और 31 मार्च 2011 को 23364.62 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक देश के अनुसूचित वाणिज्यिक बैकों और अधिसूचित वित्तीय संस्थाओं से प्रत्येक छमाही एक करोड़ रुपये और इससे अधिक राशि के चूककर्ताओं के बारे में जानकारी एकत्र करता है। रिजर्व बैंक के अतिरिक्त क्रेडिट इंर्फ्माेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड भी एक करोड़ रुपये और इससे अधिक राशि के वाद दायर लेखों से संबंधित आंकड़ों का रख रखाव करता है।

  • Share/Bookmark